Skip to main content

उदित नारायण की जीवनगाथा | Singer Udit Narayan Biography

udit-narayan-singer-biography
आपके पसंदीदा blog Hindi Song Review में आज से हम एक नए सामग्री (content) को add कर रहे हैं। इससे पहले हम सिर्फ songs lyrics and review ही प्रकाशित करते थे। पर आज के बाद आप लोगों को इसमें singers biography भी पढ़ने को मिलेगी। जिसकी शुरुआत हम भारत के महान पार्श्र्व गायक उदित नारायण की जीवनी से कर रहे हैं। Biography of Udit Narayan. उदित नारायण की पूरी जीवनगाथा हिंदी में पढ़ेंगे।
  • Udit Narayan date of birth
  • Udit Narayan family
  • Udit Narayan wife
  • Udit Narayan son
  • Udit Narayan awards
इन सारी चीजों के बारे में हम आपको बताएंगे। लेकिन एक बात हम क्लियर कर दें। कि सारी जानकारियां हमने internet के द्वारा हासिल की है। इसके सत्य होने को हम प्रमाणित नही करते। तो शुरू करते हैं Biography of Udit Narayan.

Life History

उदित नारायण का जन्म 1 December 1955 को बिहार राज्य में सुपौल जिले के बसई गांव में हुआ था। लेकिन कई लोग इनका जन्म नेपाल के सप्तरी जिले का बताते हैं। लेकिन उदित जी ने इन बातों का हमेशा खंडन किया है। इनका पूरा नाम Udit Narayan Jha है। इनके पिता का नाम हरे किशना झा है और इनकी माता का नाम भुवनेश्वरी झा है। इनकी मातृभाषा मैथिली है। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा P.B. school, Rajbiraj से पूरी की है। जो नेपाल मेंं स्थित है। दसवीं कक्षा पास करने के बाद, उन्होंने काठमांडू के रत्न राज्य लक्ष्मी कैंपस से इंटरमीडिएट की डिग्री हासिल की। उनका मन बचपन से ही गायन में रमा हुआ था। और स्कूलों में, मेलो में, छोटे-मोटे गांवों में, नेपाल के कुछ मंदिरों में गाना, गाना हमेशा चलता रहता था। उदित नारायण के पिता, एक साधारण किसान थे। जो Udit Narayan Jha को doctor या engineer बनाना चाहते थे। लेकिन उदित जी हमेशा से सिर्फ संगीत प्रेमी रहे हैं। 1970 में रेडियो नेपाल के रेडियो शो के लिये स्टाफ आर्टिस्ट के पद की नौकरी शुरू की। जिसमे ये नेपाली और मैथिली गाने गाते थे। और यहीं से उनके singing career की शुरुआत हुई।

Family

उदित नारायण जी का परिवार छोटा है। वो Mumbai में अपनी पत्नी Deepa Narayan Jha और बेटा Aditya Narayan के साथ रहते हैं। इनकी कोई बेटी नही है।

Wife

इनकी दो पत्नियां है। पहली पत्नी का नाम Ranjana Narayan Jha है। और Deepa Narayan Jha, इनकी दूसरी पत्नी है। उदित जी ने काफी समय तक, रंजना नारायण से, की गयी शादी की बात को छुपाए रखा। लेकिन पुख्ता सबूत सामने आने के बाद। उन्हें रंजना नारायण झा को। अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार करना ही पड़ा। मगर वर्तमान में वह अपनी दूसरी पत्नी, दीपा नारायण झा के साथ रह रहे हैं।

Son

उदित नारायण के बेटे का जन्म mumbai में, 6 August 1987 में हुआ था। जिनका नाम Aditya Narayan Jha रखा गया। ये Television Anchor, playback singer और एक actor के रूप में काम करते हैं। इन्होंने कई bollywood और Nepali songs गाये हैं।

Career

जब वे रेडियो नेपाल के रेडियो शो के लिये स्टाफ आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। तब वें ज्यादातर मैथिली तथा नेपाली भाषा के गाने ही गाते थे। 8 साल के बाद, musical scholarship के बलबूते, वो Bumbai (Mumbai) चले आये। यहीं पर उन्होंने भारतीय विद्या भवन से, संगीत की शिक्षा ली तथा अभ्यास किया। धीरे धीरे उनका नाम बढ़ा और उस वक़्त के नामी संगीतकार Rajesh Raushan ने पहला मौका, film उन्नीस बिस में गाना गाने के लिए दिया। उसके बाद उन्हें singer Mohammad Rafi जी के साथ गाने को मौका मिला। इसके बाद उन्हें कई सारे फिल्मो में, बड़े गायकों के साथ गाने को मौका मिला। जिनमे से, Lata Mangeshkar, Kishor Kumar भी थे। अब तक वें सिर्फ दूसरे singers के साथ गाने आ रहे थे। किसी गाने में 4, तो किसी में 5 lines ही गाते थे। लेकिन मुख्य गायक के तौर पर उनकी पहचान, 1988 में आई Aamir Khan कि film "क़यामत से क़यामत" के गीत "पापा कहते हैं" से मिली। और उस वक़्त से, आज तक उन्होंने कभी मुड़ के नहीं देखा। वो अब तक कुल मिलाकर 36 भाषाओं में गाने गा चुके हैं।
  • हिंदी
  • मैथिली
  • नेपाली
  • तमिल
  • तेलुगू
  • मलयालम
  • आसामी
  • कन्नड़
  • मणिपुरी
  • राजस्थानी
  • भोजपुरी
और भी अन्य भाषाओं में वो 30000 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं। Udit Narayan acting भी कर चुके हैं। 1985 में आयी नेपाली film "कुसुमे रुमाल" में उन्होंने acting की थी। और इस film के गाने भी गाए थे। यह film 25 हफ्तों तक top 10 में शामिल रही। यह फिल्म नेपाल की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। उदित नारायण झा के कई एकल album भी आ चुके हैं। जिनमें से मुख्य अल album भजन संगम, भजन वाटिका, आय लव यू, दिल दीवाना, यह दोस्ती, लव इज लाइफ, जानम और झुमका दे झुमका है। वो कई सारे reality shows जैसे Indian idol 3, War pariwar में judge के रूप में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो jo jeeta wahi superstar और sa re ga ma pa little champs में महेमान की भूमिका में दिख चुके हैं।

Awards

उन्हें अब तक कई भारतीय और नेपाली award से सम्मानित किया जा चुका है। कयामत तक के गानों के लिए उन्हें Filmfare award मिला था।
  • Padma Shri
  • Padma Bhushan
  • Special Jury Salute Award from Radio Mirchi Award
  • First Mohammed Rafi
इन सबके अलावा उन्हें और भी कई फुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Controversy

कहते हैं इंसान का जितना बड़ा नाम होता है। वो इंसान बदनाम भी उतना ही होता है। उदित जी भी इससे बचे नहीं है। उनके ज़िन्दगी का सबसे बड़ा विवाद, उनकी पहली पत्नी होने का खुलासा ही था। वो काफी सालों तक इस बात से इंकार करते रहे कि रंजना नारायण उनकी पहली पत्नी है। बिहार महिला आयोग के chairpersion मंजू प्रकाश ने, उदित और रंजना को समझौता करने का 48 घंटों का समय दिया था। लेकिन समझौता नहीं हो पाया। और उदित जी के खिलाफ warrant जारी किया गया। कुछ समय बाद रंजना नारायण झा ने फिर से, उदित जी की पत्नी होने का दावा किया और इसके लिए वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिली। काफी समय तक जूझने के बाद, Udit ने Ranjana को पत्नी स्वीकार कर ही लिया। रंजना को सिर्फ अपने पत्नी होने का हक चाहिए था। जो उन्हें मिल चुका था। अब ये विवाद सुलझ चुका है। और उदित जी अपनी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई स्तिथ अपने घर में रह रहे हैं।

तो ये थी उदित नारायण की पूरी जीवनगाथा हिंदी। Singer Udit Narayan Biography In Hindi. हमने बहुत research करने के बाद, यह artical लिखा है। लेकिन फिर भी अगर आप के according इसमें कुछ गलत है। तो आप comment करके जरूर बताइए। और अगर आपको कोई अन्य जानकारी मालूम है। तो जरूर comment करें। हम इस post में उसे update करेंगे। और भी अन्य singers biography Hindi में पाने के लिए। हमारी website Hindi Song Review को subscribe जरूर करें।

Comments

  1. उदित नारायण जी के बारे में आपने बहुत ही अच्छे तरह से वर्णन किया है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

गो-लोक महारास Lyrics और Review - राधाकृष्ण Serial (2018-2022) | मोहित मिश्रा, गुल सक्सेना

नमस्कार दोस्तों… गो-लोक महारास, धारावाहिक राधाकृष्ण (2018-2022) पहला गाना है। यूँ तो इस सीरियल के मुख्य कलाकार सुमेध मुद्गलकर और मल्लिका सिंह हैं लेकिन पहले episode में शिव्या पठानिया ने राधा की भूमिका निभाई है और जी हिमांशु सोनी ने की भूमिका निभाई है। Golok Maharas song lyrics विकास चौहान ने लिखे हैं, संगीत से सूर्यराज कमल ने सजाया है और अपनी मधुर आवाज से गायक मोहित मिश्रा और गुल सक्सेना ने सजाया है। Contents [ hide ] Review Radhakrishn serial में श्रीराधा और श्रीकृष्ण की entry ही गो-लोक महारास song से हुई थी। ये song एक pure classical music है। गाने के भाव में सीधे-सीधे कृष्ण के प्रति राधा का प्रेम है जिसे दिखाने में विकास चौहान के लिखे lyrics कामयाब हो जाते हैं। आज कल शुद्ध हिंदी गाने लुप्त (गायब) हो गए हैं। संगीत मधुर है, सुनकर आपका भी थोड़ा बहुत डोलने का मन कर ही जाएगा। फिल्मांकन शानदार है लेकिन थोड़ा और बेहतर हो सकता था पहले जो है, वह भी अच्छा है Details: Singer...

मेरी आशिकी Hindi Lyrics और Review - जुबिन नौटियाल

Hello दोस्तों, आज का हम बात करने वाले है एक और re-create song Meri Aashiqui के Lyrics और Review की। ये Jubin Nautiyal का latest Hindi song है जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है। Meri Aashiqui Lyrics रश्मि विराग ने लिखे हैं और album में जुबिन के साथ इहाना ढिल्लों नजर आ रही हैं। ये गाना 1992 में आई "सपने साजन के" film के superhit song "ये दुआ है मेरी" song का re-create version है। जुबिन India के बेहतरीन singers में से एक हैं। पिछले कुछ महीनों से जुबिन अपने superhit song, "लूट गए" और "तुझे भूलना तो चाहा" को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहें। Contents [ hide ] Review सबसे पहले बात Meri Ashiqui Lyrics की करेंगे। मेरी आशिक़ी गाने के बोल में, Ye Dua Hai Meri song का सिर्फ मुखड़ा ही है इस्तेमाल हुआ है बाकि का सारा गाना बिल्कुल नया है इसलिए इसे remix song कहना गलत होगा। जुबिन ने new Ye Dua Hai Meri song को बेहद अलग और दिल छू लेने वाले अंदाज में गाया है। आशिकों को उनके प्यार की याद करवाता ये soft romantic song इस बार भी मन मोह लेने वाला ह...

रखेगा ख्याल वे Lyrics और Review - जस मानक

नमस्कार दोस्तो, आज हम Punjabi song Khyaal के Lyrics और Review की बात करेगे मशहूर Singer Jaas Manak का हाल ही में release हुआ ये song बहुत ही उम्दा है इस song को जैस मानक ने ही गाया और लिखा है। Sherry Nexus द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। फ़िलहाल इसका audio ही release किया गया है यानि अभी इसका video नहीं बना है वैसे ये जरूर कहा गया है कि 5M views होते ही इसका album भी लाया जाएगा। Contents [ hide ] Review सबसे पहले Rakhega Khyaal Ve Lyrics की बात करते हैं। आपको बता दें की Jass Manak के लिखे गए गाने  बेहद शानदार है और हमारा ख्याल रखने वाले किसी भी व्यक्ति को डेडिकेट करने के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। गाने के बोल जितने शानदार है उतने ही दिल से मानक जी इसे गाया भी है। इससे पहले, प्यार के इसी गहरे एहसास के साथ उनका "रब वांगु" गाना आया था जो superhit हुआ था। गाने के संगीत की बात करे तो एक तरफ इसका संगीत आपको झूमने का एहसास देता है तो दूसरी तरफ भावनाओं में बांधकर बैठा देता है। कहने का मतलब है कि जैसे ही आप डांस करने के लिए उठते हैं वैसे ही लिरिक्स शुरू हो जाते हैं और हमें...