Skip to main content

तेरे संग यारा Lyrics और Review - रुस्तम | आतिफ अस्लम

tere-sang-yaara-song-lyrics-rustam

फिल्म रुस्तम (Rustam) 2016 की hit फिल्मों में से एक थी। अक्षय कुमार के साथ-साथ, इसमें इलियाना डिक्रूज इशिता गुप्ता और अर्जन बाजवा भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अभी आप इसी फिल्म के गाने Tere Sang Yaara का Lyrics और Review पढ़ने वाले हैं। जिसे Atif Aslam नेे गाया है।

तेरे संग यारा गाने को अर्को प्रवो मुखर्जी जी ने अपने संगीत से नवाजा है और बोल मनोज मुंतासिर जी ने लिखे हैं। ये आतिफ असलम का गाना है, जो उस वक़्त बहुत चर्चित हुआ था। तो पहले हम Tere Sang Yaara song Review पढेंगे, उसके बाद लिरिक्स पढेंगे।

Review

शुरुआत गाने के बोल से करते हैं। अगर आप अपने प्रेमी को एक सम्मानजनक तरीके से अपना प्रेम व्यक्त करना चाहते हैं? तो यह गाना आपके लिए perfect है। कोई भी व्यक्ति इस बात को सोच कर खुश होता है कि वह जिससे प्यार करता है। वो इंसान उसे पाकर, खुद को खुशनसीब महसूस कर रहा है। और इस गाने के जरिए आप बहुत आसानी से अपने प्रेमी को इस बात का अहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितना मायने रखता है।

अगर संगीत की बात करें तो इस इसका संगीत आपके अंदर प्रेम भावना को जगाने की क्षमता रखता है। अगर गाने के बोल आपके प्रेम को व्यक्त करने में सक्षम है, तो इसका संगीत आपके अंदर प्यार भरने में माहिर है। Music कहीं पर slow है तो कहीं पर fast है। जो कि प्यार के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

अब बात फिल्मांकन की करते हैं। तेरे संग यारा गाने में आपको नए-नवेले शादीशुदा जोड़े के, खुशियों के पल देखने को मिलेंगे। इन खुशियों को दिखाने के लिए काफी खूबसूरत locations का सहारा लिया गया है और साथ ही साथ बहुत सारे romantic seens भी डाले गए हैं। जो कि देखने में एक अच्छा अनुभव देता है।

$ads={1}

अंत में बस इतना ही कहेंगे कि यह गाना नये-नवेले प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही अच्छा है। इस गाने का संगीत, इसका फिल्मांकन, इसके केल सब कुछ प्रेम भावना को अच्छी तरह से व्यक्त करने वाले हैं, ये गाना सुनने और देखने दोनों में ही अच्छा है। अब पढ़े Tere Sang Yaara song Lyrics.

Details:

  • Song Title: तेरे संग यारा
  • Singer: आतिफ अस्लम
  • Music: आर्को प्रवो मुखर्जी
  • Lyrics: मनोज मुन्तशिर
  • Movie: रुस्तम (2016)
  • Starring: अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज
  • Label: Zee Music Company

Lyrics:

तेरे संग यारा
खुशरंग बहारा
तू रात दीवानी
मैं ज़र्द सितारा

ओ करम खुदाया है
तुझे मुझसे मिलाया है
तुझपे मरके ही तो
मुझे जीना आया है

ओ तेरे संग यारा
ख़ुश रंग बहारा
तू रात दीवानी
मैं ज़र्द सितारा

ओ तेरे संग यारा
ख़ुश रंग बहारा
मैं तेरा हो जाऊं
जो तू करदे ईशारा

कहीं किसी भी गली में जाऊं मैं
तेरी खुशबू से टकराऊं मैं
हर रात जो आता है मुझे
वो ख्वाब तू..

तेरा मेरा मिलना दस्तूर है
तेरे होने से मुझमे नूर है
मैं हूँ सूना सा एक आसमान
महताब तू..

ओ करम खुदाया है
तुझे मैंने जो पाया है
तुझपे मरके ही तो
मुझे जीना आया है

ओ तेरे संग यारा
ख़ुश रंग बहारा
तू रात दीवानी
मैं ज़र्द सितारा

ओ तेरे संग यारा
ख़ुश रंग बहारा
तेरे बिन अब तो
ना जीना गवारा

मैंने छोड़े हैं बाकि सारे रास्ते
बस आया हूँ तेरे पास रे
मेरी आँखों में तेरा नाम है
पहचान ले..

$ads={2} सब कुछ मेरे लिए तेरे बाद है
सौ बातों की इक बात है
मैं न जाऊंगा कभी तुझे छोड़ के
ये जान ले

ओ करम खुदाया है
तेरा प्यार जो पाया है
तुझपे मरके ही तो
मुझे जीना आया है

ओ तेरे संग यारा
ख़ुश रंग बहारा
तू रात दीवानी
मैं ज़र्द सितारा

ओ तेरे संग यारा
ख़ुश रंग बहारा
मैं बहता मुसाफ़िर
तू ठहरा किनारा

Video

Atif Aslam Songs

Comments

Popular posts from this blog

गो-लोक महारास Lyrics और Review - राधाकृष्ण Serial (2018-2022) | मोहित मिश्रा, गुल सक्सेना

नमस्कार दोस्तों… गो-लोक महारास, धारावाहिक राधाकृष्ण (2018-2022) पहला गाना है। यूँ तो इस सीरियल के मुख्य कलाकार सुमेध मुद्गलकर और मल्लिका सिंह हैं लेकिन पहले episode में शिव्या पठानिया ने राधा की भूमिका निभाई है और जी हिमांशु सोनी ने की भूमिका निभाई है। Golok Maharas song lyrics विकास चौहान ने लिखे हैं, संगीत से सूर्यराज कमल ने सजाया है और अपनी मधुर आवाज से गायक मोहित मिश्रा और गुल सक्सेना ने सजाया है। Contents [ hide ] Review Radhakrishn serial में श्रीराधा और श्रीकृष्ण की entry ही गो-लोक महारास song से हुई थी। ये song एक pure classical music है। गाने के भाव में सीधे-सीधे कृष्ण के प्रति राधा का प्रेम है जिसे दिखाने में विकास चौहान के लिखे lyrics कामयाब हो जाते हैं। आज कल शुद्ध हिंदी गाने लुप्त (गायब) हो गए हैं। संगीत मधुर है, सुनकर आपका भी थोड़ा बहुत डोलने का मन कर ही जाएगा। फिल्मांकन शानदार है लेकिन थोड़ा और बेहतर हो सकता था पहले जो है, वह भी अच्छा है Details: Singer...

मेरी आशिकी Hindi Lyrics और Review - जुबिन नौटियाल

Hello दोस्तों, आज का हम बात करने वाले है एक और re-create song Meri Aashiqui के Lyrics और Review की। ये Jubin Nautiyal का latest Hindi song है जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है। Meri Aashiqui Lyrics रश्मि विराग ने लिखे हैं और album में जुबिन के साथ इहाना ढिल्लों नजर आ रही हैं। ये गाना 1992 में आई "सपने साजन के" film के superhit song "ये दुआ है मेरी" song का re-create version है। जुबिन India के बेहतरीन singers में से एक हैं। पिछले कुछ महीनों से जुबिन अपने superhit song, "लूट गए" और "तुझे भूलना तो चाहा" को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहें। Contents [ hide ] Review सबसे पहले बात Meri Ashiqui Lyrics की करेंगे। मेरी आशिक़ी गाने के बोल में, Ye Dua Hai Meri song का सिर्फ मुखड़ा ही है इस्तेमाल हुआ है बाकि का सारा गाना बिल्कुल नया है इसलिए इसे remix song कहना गलत होगा। जुबिन ने new Ye Dua Hai Meri song को बेहद अलग और दिल छू लेने वाले अंदाज में गाया है। आशिकों को उनके प्यार की याद करवाता ये soft romantic song इस बार भी मन मोह लेने वाला ह...

रखेगा ख्याल वे Lyrics और Review - जस मानक

नमस्कार दोस्तो, आज हम Punjabi song Khyaal के Lyrics और Review की बात करेगे मशहूर Singer Jaas Manak का हाल ही में release हुआ ये song बहुत ही उम्दा है इस song को जैस मानक ने ही गाया और लिखा है। Sherry Nexus द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। फ़िलहाल इसका audio ही release किया गया है यानि अभी इसका video नहीं बना है वैसे ये जरूर कहा गया है कि 5M views होते ही इसका album भी लाया जाएगा। Contents [ hide ] Review सबसे पहले Rakhega Khyaal Ve Lyrics की बात करते हैं। आपको बता दें की Jass Manak के लिखे गए गाने  बेहद शानदार है और हमारा ख्याल रखने वाले किसी भी व्यक्ति को डेडिकेट करने के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। गाने के बोल जितने शानदार है उतने ही दिल से मानक जी इसे गाया भी है। इससे पहले, प्यार के इसी गहरे एहसास के साथ उनका "रब वांगु" गाना आया था जो superhit हुआ था। गाने के संगीत की बात करे तो एक तरफ इसका संगीत आपको झूमने का एहसास देता है तो दूसरी तरफ भावनाओं में बांधकर बैठा देता है। कहने का मतलब है कि जैसे ही आप डांस करने के लिए उठते हैं वैसे ही लिरिक्स शुरू हो जाते हैं और हमें...