Skip to main content

कृष्ण है विस्तार (Title Song) Lyrics और Review - राधाकृष्ण Serial 2018-2022 | भरत कमल, गुल सक्सेना

radhakrishn-title-song-lyrics-in-hindi

नमस्कार दोस्तों… इस पोस्ट में आज, आप सबका चहेता Serial RadhaKrishn का Title Song, कृष्ण है विस्तार यदि तो का Lyrics और Review लेकर आएं हैं। इस धारावाहिक के विवाद से परे हम सिर्फ इसके संगीत की बात करेंगे। कृष्ण है विस्तार यदि तो सार है राधा, राधाकृष्ण सीरियल का Theme Song है। Radha Krishna Title Song Singers Name गुल सक्सेना और भरत कमल है। गाने के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं और संगीत सूर्य राजकमल का बनाया हुआ है।

1 अक्टूबर 2018 को पहली बार छोटे पर्दे पर आने वाला है ये धारावाहिक देखते ही देखते लोगों के दिलों पर छा गये। इस serial के साथ-साथ इसके गाने और कलाकार भी लोगों के दिलों पर राज करने लगें। कृष्ण के किरदार में आपको सुमेध मुद्गलकर और राधा के किरदार में मल्लिका सिंह नजर आती है। तो ज्यादा समय ना गंवाते हुए पहले आप कृष्ण है विस्तार गाने की समीक्षा पढ़िए। उसके बाद Radha Krishn Title Track Lyrics पढ़ेंगे।

Review

पहले बात फिल्मांकन की करते हैं। वैसे तो आजकल सीरियल के थीम सोंग को अलग से नहीं फिल्माया जाता। लेकिन इस गाने को प्रमोट करने के लिए। शुरुआत में इसका फिल्मांकन तैयार किया गया था। जो आज भी सीरियल के शुरुआत में नजर आता है। उम्दा तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गाने के फिल्मांकन को बहुत भव्य बनाया गया है। राधा कृष्ण के रूप में दोनों ही कलाकार खूबसूरत नजर आते हैं।

अब बात Radha Krishna Theme Song Lyrics की करते हैं। कई सालों बाद कोई शुद्ध हिंदी गाना सुनने को मिला है। वरना आज कल हिंदी गानों में अंग्रेजी और उर्दू जरूर शामिल होता है। पर इस गाने में आप कई कठिन हिंदी शब्द सुनेंगे। जैसे - तान, मतवरी, सृष्टा, वंशी और सृष्टि। ऐसे शब्द आप किसी भी गाने भी नहीं सुनते होंगे। जितने सुंदर इस गाने के बोल है, उतने ही सुंदर इस गाने के भाव भी है। प्रेम और समर्पण का अर्थ आप इस गाने को सुनकर समझ सकते हैं।

किसी भी गाने की लिरिक्स उसकी देह होती है और संगीत उसकी आत्मा। और अगर इस गाने की आत्मा की बात करें तो इसका संगीत अत्यंत (बहुत) मनमोहक (attractive) है। इसकी बांसुरी की धुन आपको किसी और ही दुनिया में ले जाती है। अगर आप अकेले हैं तो और अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो कृष्ण है विस्तार गाना जरूर सुने। अब पढ़ते हैं Lyrics of Radha Krishn Title Track.

Details

  • Singers – भरत कमल, गुल सक्सेना
  • Lyrics – शेखर अस्तित्व
  • Music – सूर्यराज कमल
  • Serial – राधाकृष्ण (2018-2022)
  • Actors – सुमेध मुद्गलकर, मल्लिका सिंह
  • Channel – Star Bharat

Lyrics

कृष्ण है विस्तार यदि तो
सार है राधा
कृष्ण की हर बात का
आधार है राधा

राधा बिना कृष्ण नहीं
कृष्ण बिना नहीं राधा
जिस कण में राधा बसी
उस कण में बसे हैं कृष्ण सदा से
$ads={1}
राधा राधा राधा राधा
कृष्ण कृष्ण कृष्ण (×2)

राधाकृष्ण, राधाकृष्ण
राधा कृष्ण कृष्ण कृष्ण
राधाकृष्ण, राधाकृष्ण
राधा कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण

कृष्ण है वंशी
तो राधा तान मतवारी
कृष्ण है सृष्टा
तो राधा सृष्टि है सारी

कृष्ण बिना राधा का
होना कहां संभव है
कृष्ण यदि परमानंद
तो राधा उत्सव है सदा से

कृष्ण के हर रोम में है
राधिका प्यारी
राधा के तन मन में बसते
कृष्ण बनवारी
राधा के अधरों पर
कृष्ण का है नाम सदा
एक दूजे में दोनों
पाते हैं विश्राम सदा युगों से
$ads={2}
राधा राधा राधा राधा
कृष्ण कृष्ण कृष्ण (×2)

राधाकृष्ण, राधाकृष्ण
राधा कृष्ण कृष्ण कृष्ण
राधाकृष्ण, राधाकृष्ण
राधा कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण

राधाकृष्ण, राधाकृष्ण (×8)

Video

Radha Krishna Songs

Comments

Popular posts from this blog

गो-लोक महारास Lyrics और Review - राधाकृष्ण Serial (2018-2022) | मोहित मिश्रा, गुल सक्सेना

नमस्कार दोस्तों… गो-लोक महारास, धारावाहिक राधाकृष्ण (2018-2022) पहला गाना है। यूँ तो इस सीरियल के मुख्य कलाकार सुमेध मुद्गलकर और मल्लिका सिंह हैं लेकिन पहले episode में शिव्या पठानिया ने राधा की भूमिका निभाई है और जी हिमांशु सोनी ने की भूमिका निभाई है। Golok Maharas song lyrics विकास चौहान ने लिखे हैं, संगीत से सूर्यराज कमल ने सजाया है और अपनी मधुर आवाज से गायक मोहित मिश्रा और गुल सक्सेना ने सजाया है। Contents [ hide ] Review Radhakrishn serial में श्रीराधा और श्रीकृष्ण की entry ही गो-लोक महारास song से हुई थी। ये song एक pure classical music है। गाने के भाव में सीधे-सीधे कृष्ण के प्रति राधा का प्रेम है जिसे दिखाने में विकास चौहान के लिखे lyrics कामयाब हो जाते हैं। आज कल शुद्ध हिंदी गाने लुप्त (गायब) हो गए हैं। संगीत मधुर है, सुनकर आपका भी थोड़ा बहुत डोलने का मन कर ही जाएगा। फिल्मांकन शानदार है लेकिन थोड़ा और बेहतर हो सकता था पहले जो है, वह भी अच्छा है Details: Singer...

मेरी आशिकी Hindi Lyrics और Review - जुबिन नौटियाल

Hello दोस्तों, आज का हम बात करने वाले है एक और re-create song Meri Aashiqui के Lyrics और Review की। ये Jubin Nautiyal का latest Hindi song है जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है। Meri Aashiqui Lyrics रश्मि विराग ने लिखे हैं और album में जुबिन के साथ इहाना ढिल्लों नजर आ रही हैं। ये गाना 1992 में आई "सपने साजन के" film के superhit song "ये दुआ है मेरी" song का re-create version है। जुबिन India के बेहतरीन singers में से एक हैं। पिछले कुछ महीनों से जुबिन अपने superhit song, "लूट गए" और "तुझे भूलना तो चाहा" को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहें। Contents [ hide ] Review सबसे पहले बात Meri Ashiqui Lyrics की करेंगे। मेरी आशिक़ी गाने के बोल में, Ye Dua Hai Meri song का सिर्फ मुखड़ा ही है इस्तेमाल हुआ है बाकि का सारा गाना बिल्कुल नया है इसलिए इसे remix song कहना गलत होगा। जुबिन ने new Ye Dua Hai Meri song को बेहद अलग और दिल छू लेने वाले अंदाज में गाया है। आशिकों को उनके प्यार की याद करवाता ये soft romantic song इस बार भी मन मोह लेने वाला ह...

रखेगा ख्याल वे Lyrics और Review - जस मानक

नमस्कार दोस्तो, आज हम Punjabi song Khyaal के Lyrics और Review की बात करेगे मशहूर Singer Jaas Manak का हाल ही में release हुआ ये song बहुत ही उम्दा है इस song को जैस मानक ने ही गाया और लिखा है। Sherry Nexus द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। फ़िलहाल इसका audio ही release किया गया है यानि अभी इसका video नहीं बना है वैसे ये जरूर कहा गया है कि 5M views होते ही इसका album भी लाया जाएगा। Contents [ hide ] Review सबसे पहले Rakhega Khyaal Ve Lyrics की बात करते हैं। आपको बता दें की Jass Manak के लिखे गए गाने  बेहद शानदार है और हमारा ख्याल रखने वाले किसी भी व्यक्ति को डेडिकेट करने के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। गाने के बोल जितने शानदार है उतने ही दिल से मानक जी इसे गाया भी है। इससे पहले, प्यार के इसी गहरे एहसास के साथ उनका "रब वांगु" गाना आया था जो superhit हुआ था। गाने के संगीत की बात करे तो एक तरफ इसका संगीत आपको झूमने का एहसास देता है तो दूसरी तरफ भावनाओं में बांधकर बैठा देता है। कहने का मतलब है कि जैसे ही आप डांस करने के लिए उठते हैं वैसे ही लिरिक्स शुरू हो जाते हैं और हमें...