Skip to main content

प्यास दरस की Lyrics और Review - राधाकृष्ण Serial 2018-2022 | कृष्ण बेउरा

serial-radhakrishna-milan-geet-lyrics-in-Hindi

नमस्कार दोस्तों… इस पोस्ट में आप serial राधाकृष्ण का, राधा कृष्ण मिलन गीत यानी की प्यास दरस की Lyrics और Review पढ़ेंगे। इस मधुर गीत को कृष्णा बेउरा (Krishna Beura) ने गाया है। संगीत जितेश पांचाल (Jitesh Panchal) का है और Pyas Daras Ki Lyrics नीतू पांडे क्रांति (Neetu Pandey Kranti) ने लिखे हैं। सुमेध मुद्गलकर और मल्लिका सिंह इस सीरियल केे मुख्य कलाकार हैं।

Review

फिल्मांकन: ये गाना इस serial का sad song है। जैसा कि इसका नाम ही राधा कृष्ण मिलन गीत है। तो इसका फिल्मांकन भी वैसा ही कुछ है। आँसू भरे दृश्यों के साथ जब यह गाना टीवी पर आता है। तो देखने वाले दर्शकों की आंखें भी छलक जाती है। इन दृश्यों में दर्शक, प्रेम को एक अलग ही रूप में देख पाते हैं।

बोल और संगीत: प्यार से दरस के गाने के बोल, शुद्ध हिंदी में लिखे गए हैं और इसका संगीत भी अपने बोल को के अनुरूप है। यानी कि जितना दर्द, जितना प्रेम, आपको Pyaas Daras Ki Lyrics में मिलेंगे। उतना ही दर्द, उतना ही प्रेम, संगीत में भी है। बाकी sad songs की तरह यह गाना पूरी तरह से show motion में नहीं है। शुरुआत धीमी होती है मगर आगे चलकर इसकी beats fast हो जाती है। हो सकता है कि आपको गाने के कुछ शब्द समझ में ना आए।

अंतिम शब्द: इस गाने के भाव साफ शब्दों में बताते हैं कि अगर प्यार सच्चा और निश्छल है। तो उसे मिलने से कोई नहीं रोक सकता। गाने के बोल, इसके संगीत से ज्यादा दमदार है (हो सकता है कि आपको कुछ शब्दों के मतलब ना समझ पाए) और इसे गाने वाले गायक कृष्ण बेउरा ने बड़ी मेहनत से इसे गाया है। शास्त्रीय गायन आसान नहीं होता। इसलिए उनकी तारीफ करना जरूरी है। आपको एक बार ये गाना जरूर सुनना चाहिए।

Details

  • Singer: कृष्ण बेउरा
  • Lyrics: नीतू पांडे क्रांति
  • Music: जितेश पांचाल
  • Serial: राधाकृष्ण
  • Starring: सुमेध मुद्गलकर & मल्लिका सिंह
  • Label: Star Bharat

Lyrics

प्यास दरस की अंखियों में
मन के भीतर टोह
प्रीत तो बस प्रियतम से है
जग से कैसा मोह रे
जग से कैसा मोह

प्रेम जो जाने प्रेम ही माने
प्रेम बिना जग सूना
प्रेम पूजारण प्रीत को देखे
बिन नहीं खोले नैना
$ads={1}
हो मन से मीत का स्वर मिल जाए
धरती अंबर सब झुक जाए
प्रेम की लगन लगे
जब प्रेम की हो लय
मिलने से ना रोके नियति
ना रोक पाए समय
प्रेम बसे जिस तन मन
प्रेम भरा हो जीवन
प्रेम लगे अधूरा सा
जब तक ना हो प्रेम मिलन

हो पवन करे चाहे मनमानी
चाहे धरा हो पानी पानी (×2)
समय की हो चाहे उल्टी धारा
चाहे नदी ना देवे किनारा

हो प्रेम जो अपने हृदय में पाले
वो तो स्वयं ही मार्ग निकाले
प्रेम की लगन लगे
जब प्रेम की हो लय
मिलने से ना रोके नियति
ना रोक पाए समय
प्रेम बसे जिस तन मन
प्रेम भरा हो जीवन
प्रेम लगे अधूरा सा
जब तक ना हो प्रेम मिलन

हो घने रैन का भोर प्रेम है
इत उत चारों ओर प्रेम है (×2)
प्रण में प्रेम है प्रेम वचन में
प्रेम है सृष्टि के कण-कण में
$ads={2}
एक दूजे से जुड़ने वाले
मिल जाते हैं मिलने वाले
प्रेम की लगन लगे
जब प्रेम की हो लय
मिलने से ना रोके नियति
ना रोक पाए समय
प्रेम बसे जिस तन मन
प्रेम भरा हो जीवन
प्रेम लगे अधूरा सा
जब तक ना हो प्रेम मिलन

राधाकृष्ण राधाकृष्ण राधाकृष्ण राधाकृष्ण (×2)

राधा, कृष्णा राधा, राधा कृष्ण

Video

Radha Krishna Songs

Comments

  1. i love this song ever all song of shree radha Krishna

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

गो-लोक महारास Lyrics और Review - राधाकृष्ण Serial (2018-2022) | मोहित मिश्रा, गुल सक्सेना

नमस्कार दोस्तों… गो-लोक महारास, धारावाहिक राधाकृष्ण (2018-2022) पहला गाना है। यूँ तो इस सीरियल के मुख्य कलाकार सुमेध मुद्गलकर और मल्लिका सिंह हैं लेकिन पहले episode में शिव्या पठानिया ने राधा की भूमिका निभाई है और जी हिमांशु सोनी ने की भूमिका निभाई है। Golok Maharas song lyrics विकास चौहान ने लिखे हैं, संगीत से सूर्यराज कमल ने सजाया है और अपनी मधुर आवाज से गायक मोहित मिश्रा और गुल सक्सेना ने सजाया है। Contents [ hide ] Review Radhakrishn serial में श्रीराधा और श्रीकृष्ण की entry ही गो-लोक महारास song से हुई थी। ये song एक pure classical music है। गाने के भाव में सीधे-सीधे कृष्ण के प्रति राधा का प्रेम है जिसे दिखाने में विकास चौहान के लिखे lyrics कामयाब हो जाते हैं। आज कल शुद्ध हिंदी गाने लुप्त (गायब) हो गए हैं। संगीत मधुर है, सुनकर आपका भी थोड़ा बहुत डोलने का मन कर ही जाएगा। फिल्मांकन शानदार है लेकिन थोड़ा और बेहतर हो सकता था पहले जो है, वह भी अच्छा है Details: Singer...

मेरी आशिकी Hindi Lyrics और Review - जुबिन नौटियाल

Hello दोस्तों, आज का हम बात करने वाले है एक और re-create song Meri Aashiqui के Lyrics और Review की। ये Jubin Nautiyal का latest Hindi song है जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है। Meri Aashiqui Lyrics रश्मि विराग ने लिखे हैं और album में जुबिन के साथ इहाना ढिल्लों नजर आ रही हैं। ये गाना 1992 में आई "सपने साजन के" film के superhit song "ये दुआ है मेरी" song का re-create version है। जुबिन India के बेहतरीन singers में से एक हैं। पिछले कुछ महीनों से जुबिन अपने superhit song, "लूट गए" और "तुझे भूलना तो चाहा" को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहें। Contents [ hide ] Review सबसे पहले बात Meri Ashiqui Lyrics की करेंगे। मेरी आशिक़ी गाने के बोल में, Ye Dua Hai Meri song का सिर्फ मुखड़ा ही है इस्तेमाल हुआ है बाकि का सारा गाना बिल्कुल नया है इसलिए इसे remix song कहना गलत होगा। जुबिन ने new Ye Dua Hai Meri song को बेहद अलग और दिल छू लेने वाले अंदाज में गाया है। आशिकों को उनके प्यार की याद करवाता ये soft romantic song इस बार भी मन मोह लेने वाला ह...

रखेगा ख्याल वे Lyrics और Review - जस मानक

नमस्कार दोस्तो, आज हम Punjabi song Khyaal के Lyrics और Review की बात करेगे मशहूर Singer Jaas Manak का हाल ही में release हुआ ये song बहुत ही उम्दा है इस song को जैस मानक ने ही गाया और लिखा है। Sherry Nexus द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। फ़िलहाल इसका audio ही release किया गया है यानि अभी इसका video नहीं बना है वैसे ये जरूर कहा गया है कि 5M views होते ही इसका album भी लाया जाएगा। Contents [ hide ] Review सबसे पहले Rakhega Khyaal Ve Lyrics की बात करते हैं। आपको बता दें की Jass Manak के लिखे गए गाने  बेहद शानदार है और हमारा ख्याल रखने वाले किसी भी व्यक्ति को डेडिकेट करने के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। गाने के बोल जितने शानदार है उतने ही दिल से मानक जी इसे गाया भी है। इससे पहले, प्यार के इसी गहरे एहसास के साथ उनका "रब वांगु" गाना आया था जो superhit हुआ था। गाने के संगीत की बात करे तो एक तरफ इसका संगीत आपको झूमने का एहसास देता है तो दूसरी तरफ भावनाओं में बांधकर बैठा देता है। कहने का मतलब है कि जैसे ही आप डांस करने के लिए उठते हैं वैसे ही लिरिक्स शुरू हो जाते हैं और हमें...